मथुरा। रालोद नेता योगेश नौहवार की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने से रालोद में उबाल है। रालोद का आरोप है कि एक नेता के संग अपराधियों जैसा व्यवहार पुलिस और सरकार की मंशा को साफ उजागर करता है। जल्द ही पुलिस ने अपना रवैया नहीं बदला तो मथुरा में आंदोलन होगा। यह बातें रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह को ज्ञापन देते हुए कहीं।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि रालोद नेता योगेश नौहवार निर्दोष है। जिस दिन पुलिस पर हमला हुआ, उस दिन रालोद नेता मुड़लिया में नहीं था। केवल राजनीतिक षड्यंत्र के तहत योगेश को फंसाया गया है। दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके योगेश नौहवार मांट विधानसभा की जनता के नेता हैं। केवल 434 वोटों से हारने वाले नेता के संग ऐसा पुलिस का व्यवहार उनकी मानसिकता को उजागर करता है।
जल्द ही पुलिस ने अपनी मानसिकता नहीं बदली तो खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रालोद नेता डॉ. अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिकरवार, जिला पंचायत सदस्य रामवीर भरंगर, रविंद्र नरवार, रोहित प्रताप, जयवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह बंटा, जितेंद्र सिंह, हरवीर चौधरी, अनुराग चौधरी, मृदुल दीक्षित, धीरज चौधरी, देवेंद्र पचहरा, विश्वेंद्र चौधरी हैं।