फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन में दुकान दुकान बिक रहा पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। राधा निवास स्थित बस स्टैंड के पास मोटर पार्ट की दुकान में बृहस्पिवार शाम को आग लग गई।
विज्ञापन

उस समय अधिकारी और पुलिस विधानसभा चुनावों को संपन्न कराने में लगी थे। आनन-फानन दुकानदार ने पेट्रोल से भरी केन को दुकान के बाहर फेंक दिया। आग को देखकर लोगों में खलबली मच गई। राहगीर जहां के तहां रुक गए। लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पा लिया।
सामाजिक कार्यकर्ता मुकुट वल्लभ दुबे एडवोकेट ने बताया कि वृंदावन में राधा निवास, बस स्टेंड, मथुरा गेट, किशोरपुरा आदि क्षेत्रों में मोटर पार्ट्स की दुकानों पर अवैध पेट्रोल की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग में बिना अग्नि शमन और पुलिस की भी मिलीभगत नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी पेट्रोल की कालाबाजारी के चलते पहले भी एक बड़ा हादसा हो चुका है। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने कहा कि मामला गंभीर है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें