फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस ने पकड़े लोग, पूछताछ कर छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के समीपवर्ती गांव धौरेरा-अहिल्यागंज के वन संरक्षित क्षेत्र में तेंदुआ का दफन हुआ शव मिलने के मामले में इलाका पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ के बहाने पकड़ रही है और बाद में उन्हें छोड़ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विदित है कि बीते रविवार को दोपहर धौरेरा-अहिल्यागंज के जंगलों में वन्यजीव के आ जाने की सूचना पर वन विभाग के क्षेत्राधिकारी मेघराज शर्मा पहुंचे और आरक्षित वन क्षेत्र में एक गड्ढे में दबा हुआ तेंदुआ का शव बरामद कर लिया था। इस मामले में वन विभाग द्वारा अपने यहां वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया, लेकिन वन विभाग द्वारा चार दिन पहले तहरीर देने के बाद भी वृंदावन पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम तक इसमें मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
दूसरी ओर, वृंदावन थाने की अध्धा चौकी पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया, लेकिन दो घंटे चौकी पर बैठाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सीओ सदर राम मोहन शर्मा ने कहा कि वह इस बारे में जानकारी करेंगे कि अध्धा चौकी पुलिस ने किन लोगों को उठाया और छोड़ा क्यों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें