फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एसी बंद होने पर सचखंड एक्सप्रेस के यात्रियों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सचखंड एक्सप्रेस में शनिवार को पॉवर फेल हो गई। जिसके कारण ट्रेन के एसी बंद हो गए। एसी बंद होने से यात्री जंक्शन पर उतर आए और हंगामा काटा। रेलयात्रियों के हंगामे को देखते हुए जीआरपी-आरपीएफ सहित रेलवे के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इंजीनियरों की टीम ने दूसरा इंजन जोड़ा, इसके आधे घंटे बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका।
विज्ञापन

डाउन ट्रैक पर मुरैना से अमृतसर को जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस जैसे ही मुरैना से चली पॉवर फेल हो गया। जिसके कारण ट्रेन के एसी बंद हो गए और एसी में बैठे यात्रियों को गर्मी के कारण घुटन महसूस होने लगी। यात्रियों ने जब इसकी जानकारी ट्रेन में मौजूद स्टाफ को दी तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। बाद में सुबह करीब 11 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन जैसे ही मथुरा जंक्शन पहुंची तो यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए और नारेबाजी की।
हंगामा देखते ही मौके पर जंक्शन डायरेक्टर रवि प्रकाश, इंजीनियरों की टीम तथा अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर आ गए। यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। रेलवे के इंजीनियरों ने ट्रेन में कॉमर्शियल का इंजन जोड़ा। इसे लगाने के बाद ट्रेन कुछ दूर चलने के बाद फिर से जंक्शन पर ही खड़ी हो गई। बाद में इंजीनियरों ने इसे पॉवर इंजन से जोड़ा तब जाकर ट्रेन रवाना हो सकी। डीआरएम आगरा के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि संचखड एक्सप्रेस की पॉवर कट हो गई थी। जिससे एसी बंद हो गए। दूसरा इंजन जोड़कर इसे रवाना किया गया। पॉवर कैसे कटी, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सचखंड को मालगाड़ी के इंजन से जोड़ा
वर्तमान में यात्री कम होने के बाद भी रेलवे के अधिकारी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। मुरैना से पॉवर फेल होने के बाद किसी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि मथुरा पर आने के बाद भी अधिकारियों ने सचखंड को मालगाड़ी के इंजन से जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें