फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बहुत जरूरी : डॉ. रविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी इस वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। पुरुषों की नसबंदी तुलनात्मक रूप से महिला नसबंदी की अपेक्षा बहुत सरल और आसान है। ये बातें संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) आगरा मंडल डॉ. रविंद्र गुप्ता ने शनिवार को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा पर आयोजित मीडिया कार्यशाला में कहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से इस बार के जनसंख्या स्थिरता पखवाडे़ की थीम ‘खुशहाली का आधार-पुरुष जिम्मेदार’ है। जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों से परिवार नियोजन में मदद मांगी गई है। इसके लिए उन्हें पत्र भेजे गए हैं। सीएमओ ने कहा कि परिवार नियोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।
परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र अग्रवाल ने विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में यूपीटीएसयू की विशेषज्ञ सविता पांडेय ने प्रोजेक्टर पर जनपद की प्रगति को समझाया। एसीएमओ डॉ. दिलीप कुमार, डीसीपीएम पारुल शर्मा और अर्बन में कार्य कर रहीं फौजिया खानम ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

सीफार की नेशनल प्रोजेक्ट लीड रंजना द्विवेदी, एसीएमओ डॉ. पी के गुप्ता, डॉ. सुकेश गुप्ता, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुज कुमार, डॉ. मानपाल, टीसीआईएचसी (पीएसआई) से शैलेश तिवारी एवं प्रोग्राम कोऑडिनेटर अक्षय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें