फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अब पांच जनवरी को मुस्लिम पक्ष की अधूरी बहस होगी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में मुस्लिम पक्ष अब पांच जनवरी को अधूरी बहस को पूरी कर सकेगा। शुक्रवार को यह बहस होनी थी। अदालत में शुक्रवार को नो वर्क होने के कारण दावों पर सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई नए साल पांच जनवरी को होगी।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में शुक्रवार को एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, नारायनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव व अन्य के दावों पर सुनवाई होनी थी। विगत 30 सितंबर को शाही ईदगाह पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखा और बहस की। लेकिन अदालत में बहस पूरी नहीं हो सकी थी। इस कारण अदालत ने 18 अक्तूबर की तारीख तय की।
इस तिथि को भी अदालत में सुनवाई नहीं हुई और 19 नवंबर की तारीख तय की। एक दावे के पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अदालत में अब सुनवाई पांच जनवरी को होगी। वहीं नारायनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि उनके दावे पर भी अदालत में पांच जनवरी को ही सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें