फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अब सर्विलांस के जरिए बदमाशों तक पहुंचने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अक्षयपात्र के चंद्रोदय मंदिर में हुई डकैती का खुलासा नहीं हो सका है। जल्द खुलासे के पुलिस के दावे फेल हो गए हैं। चार दिन बीतने के बाद कई एंगलों पर काम कर रही पुलिस की पांच टीमें बदमाशों का सुराग तक लगाने में नाकाम रहीं हैं। सौ से अधिक लोगों से पूछताछ और गांव-गांव दबिशें देने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। अब पुलिस ने सर्विलांस के जरिए बदमाशों तक पहुंचने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस शनिवार की मध्य रात डकैती के समय उस क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल की लोकेशन की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि हर दिशा से निराशा हाथ लगने के बाद पुलिस ने अपने अधिकारियों ने सर्विलांस महकमे पर ध्यान केंद्रित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने शनिवार की रात 12 से लेकर सुबह 5 बजे तक डकैती क्षेत्र और उसके आसपास में सक्रिय मोबाइल नंबरों की पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस को कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिले हैं जो उस वक्त डकैती या उसके आस पास सक्रिय थे। पुलिस उनकी पूरी डिटेल निकालने के साथ मोबाइल का प्रयोग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें