फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: खेलकूद प्रतियोगिताओं में महुअन की अंजलि ने लहराया परचम

विज्ञापन
श्रीसिद्धि विनायक महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। सिद्धि विनायक डिग्री कॉलेज में 5 दिवसीय युवा प्रतिभा महोत्सव 2021 का आयोजन किया गया। 3000 मीटर दौड़ में गोरधन प्रथम, 1600 मीटर में भूपेंद्र, 800 मीटर में सीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर, 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ में महुअन की अंजलि चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन गोल्ड मेडल झटके।
विज्ञापन

दीनदयाल इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोवर्धन की छात्राओं को 23 अंक से हराया। बालकों की टीम में गंगा देवी इंटर कॉलेज ने राधा माधव इंटर कॉलेज को 18 अंक से परास्त किया। महाविद्यालय के प्रबंधक एनके शर्मा, सचिव मधु शर्मा, प्राचार्य एसवी शर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। पीटीआई दिलीप यादव ने खेलों का संचालन किया। इस मौके पर नीलेश दीक्षित, राजीव शर्मा, कुमारपाल, राम शर्मा, विष्णुकांत, लक्ष्मी सिंह, टीकम, विजय शर्मा, प्रवीण सिंघल, बलदेव सैनी, विजय सिन्ह, नरेंद्र कुमार, कल्पेश, सतीश शर्मा, विजय शर्मा, अजय कुमार, नेत्रपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें