फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का नाम कटने पर डीएम ने एसडीएम से मांगी रिपोर्ट

Thu, 29 Apr 2021 09:00 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने पैतृक गांव की वोटर लिस्ट से नाम गायब होने संबंधी मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। परिजन ने वोटर लिस्ट से ऊर्जा मंत्री का नाम काटने का आरोप लगाया है। जिस पर डीएम ने एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान जैसे ही शुरू हुआ तो मतदाताओं की मतदान केंद्र पर भीड़ लग गई। ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव गांठोली में लोगों में मतदान के लिए उत्साह देखा गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री के परिजनों ने श्रीकांत शर्मा की वोट पर्ची मांगी तो वोटर लिस्ट से उनका नाम गायब था। परिजन हीरा लाल शर्मा ने बताया कि विरोधियों से मिलकर प्रशासन ने श्रीकांत शर्मा सहित परिवार के छह लोगों का वोट काट दिया है।

इस संबंध में डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि इसके लिए कौन दोषी है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें