फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पड़ोसियों ने 9 साल की बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाने के एक गांव की 9 साल की बालिका से दो किशोरों ने दुष्कर्म किया। निर्वस्त्र हाल में बच्ची की वीडियो भी बना ली। इसे वायरल करने की धमकी देते हुए दोनों आरोपी फरार हो गए। वीडियो वायरल होने पर घरवालों को घटनाक्रम की जानकारी मिली। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला 12 जनवरी का है। अकेली बच्ची को घर में देखकर दो किशोरों ने बालिका से दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे। ऐसे में डर के मारे बच्ची ने घर में कुछ नहीं बताया। 14 जनवरी को वीडियो देखकर घरवाले हैरत में पड़ गए। परिजन ने बालिका से पूछा तो हकीकत सामने आ गई।
पीड़िता के पिता ने गांव के दो किशोरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बयान दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज का लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें