फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ से िगरफ्तार

विज्ञापन
मथुरा। नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नजरबंद किए पुलिस।
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण की नगरी में अयोध्या की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के निकट बनी शाही ईदगाह पर कार सेवा के लिए कई संगठन बिगुल फूंक चुके हैं। 29 नवंबर को श्री यमुना के विश्राम घाट से संकल्प लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक पदयात्रा की घोषणा करने वाले नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव को शनिवार को ही पुलिस ने लखनऊ में नजरबंद कर लिया है। छह दिसंबर पर हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति मोर्चा द्वारा नमाज रोकने को ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर शाही ईदगाह के मौजूद होने तथा उसको हटाने संबंधी दावा सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने किया। इसके बाद एक-एक करके इस संबंध में नारायणी सेना, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति मोर्चा के एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य ने अदालत में दावे किए। इन दावों पर अभी सुनवाई बहुत आगे बढ़ भी नहीं पाई कि दावा करने वाली नारायणी सेना ने करीब दो सप्ताह पूर्व लखनऊ से कार सेवा का एलान कर दिया। पुलिस ने उन्हें लखनऊ में भी गिरफ्तार कर रोक लिया।
इसके बाद हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पड़पोती राज्यश्री चौधरी ने छह दिसबंर को शाही ईदगाह में बाल गोपाल का अभिषेक करने की घोषणा कर डाली। फिर नारायणी सेना ने २९ नवंबर की पदयात्रा की घोषणा कर दी, जिसमें साधु-संतों के साथ नारायणी सेना के सदस्य भी शामिल होंगे लेकिन पुलिस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के नजरबंद किए जाने से संकल्प यात्रा के आयोजन को अवरोधित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें