फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: लापता बालक का शव रजबहा में मिलने से फैली सनसनी, पुलिस गंभीर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। थाना मगोर्रा के गांव सौंसा के रजबहा में बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 22 नवंबर को शौच करने के बाद बालक लापता हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थाना मगोर्रा के गांव सौंसा में पांच दिन पूर्व सोमवार की शाम से गायब हुए बालक मोहित (7) पुत्र सुखवीर सिंह का सौंरसा रजबहा में शव मिला है। पीड़ित परिवार का कहना है कि हत्या करके शव फेंका गया।
विज्ञापन

पिता सुखवीर सिंह का कहना है कि मेरा बेटा सोमवार की शाम को घर से शौच करने के लिए गया था। लेकिन काफी देर रात तक जब मोहित घर नहीं लौटा तो आसपास के घरों में खोजने लगे। लेकिन कई दिन गुजरने के बाद मोहित के गायब होने की सूचना मगोर्रा पुलिस ने दी। शुक्रवार की देररात को फरह के गांव सौंसा में रजबहा में मिला। पुलिस ने शिनाख्त करके शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से बालक की मौत हुई है। मोहित समेत चार भाई बहन हैं। मृतक मोहित गांव के ही बेसिक स्कूल में पढ़ाई करने जाता था। सुखवीर थाना मगोर्रा में चौकीदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें