फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नगला पंजाबी जल्द होगा राधाकुंड नगर पंचायत का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राधाकुंड नगर पंचायत का एक बार फिर सीमा विस्तार होने जा रहा है। इस बार राधाकुंड में निकटवर्ती नगला पंजाबी को शामिल करने की योजना है। इसके लिए प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय ने एसडीएम गोवर्धन से सीमा विस्तार का प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

2019 में शासन ने गोवर्धन और राधाकुंड नगर पंचायतों के सीमा विस्तार को स्वीकृति प्रदान की थी। इसमें संपूर्ण परिक्रमा मार्ग को इन दोनों नगर पंचायतों में शामिल किया गया। सीमा विस्तार की इस प्रक्रिया में प्रशासनिक स्तर पर हुई भूल के कारण राधाकुंड नगर पंचायत में शामिल राधाकुंड देहात ग्राम पंचायत का मजरा नगला पंजाबी शामिल होने से रह गया। जबकि मूल ग्राम पंचायत नगर पंचायत का हिस्सा बन गई। इसके कारण नगला पंजाबी के निवासी विभिन्न सुविधाओं से वंचित हो गए। यहां तक कि वे न ग्राम पंचायत का हिस्सा रहे और न नगर पंचायत में शामिल हो सके।
ग्रामीणों द्वारा इस मामले को डीएम के समक्ष उठाए जाने के बाद उक्त गांव को राधाकुंड नगर पंचायत में शामिल करने की पहल की गई है। इसके लिए एसडीएम गोवर्धन से प्रस्ताव प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय सुरेंद्र यादव ने मांगा है। उन्होंने बताया कि उक्त गांव एक मौजा होने के कारण नगर पंचायत के बीच में स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें