नौहझील (मथुरा)। गांव विजय गढ़ी में घर के बाहर बैठे वृद्ध को खींचकर ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव का जगवीर (80) अपने मकान में बाहर बैठा था। तभी गांव के ही नरेंद्र, सचिन, जितेंद्र तथा बबलू निवासी आजनोंठ ने जगवीर को मकान से बाहर खींच लिया और उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिवारीजन इलाज के लिए सीएचसी नौहझील ले गए, जहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने चार लोगों के खिलाफ थाना नौहझील में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सधुवन राम गौतम ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।