फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गीले कचरे से खाद बनाएगा नगर निगम, प्लांट का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत अब वृंदावन नगर क्षेत्र से निकलने वाले गीले कूड़ा कचरे को प्रसंस्करण प्लांट में प्रोसेस कर खाद बनाई जाएगी। इस खाद से पौधरोपण में मदद मिलेगी। करीब 1 टन कूड़े से मात्र 24 घंटे में 350 किलो खाद बन जाएगी, जिसकी बाजार कीमत करीब 28 लाख रुपये होगी। शनिवार को गीला कचरा प्रसंस्करण प्लांट का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

भारत मिशन के तहत वृंदावन नगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को डॉ. मुकेश आर्यबंधु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा ने मांट रोड पर नवनिर्मित वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन एवं वृंदावन सब्जी मंडी से जनित गीले कचरे की ऑन साइट प्रोसेसिंग के लिए एक टन क्षमता का गीला कचरा प्रसंस्करण प्लांट का लोकार्पण किया गया। वैज्ञानिक पद्धति से परिवहन के लिए मांट रोड पर 3.15 करोड़ रुपये की लागत से 32 टन क्षमता का नवीन ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कराया गया है।
ट्रांसफर स्टेशन में चार पोर्टेबल कॉपेक्टर लगाए गए हैं, जिसमें प्रति कॉपेक्टर की क्षमता आठ टन है। 01 कॉपेक्टर से लगभग 10 ऑटो ट्रिपर या 04 ट्रॉली वेस्ट परिवहन किया जा सकता है। वृंदावन नगर क्षेत्र से जनित कचरे का परिवहन 20 से 25 वाहन प्रतिदिन किया जाता है। ट्रांसफर स्टेशन के निर्माण से सिर्फ 4 से 05 चक्कर में ही संपूर्ण कचरा नगला कोल्हू प्लांट पर निस्तारण को पहुंच जाएगा, जिससे लगभग 70 प्रतिशत ईंधन की बचत होगी। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी मंडी समिति जवाहरलाल श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें