फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नगर निगम ने अतिक्रमण पर अपनाया शख्त रवैया

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में लगाए गए शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करते ई-रिक्शा चालक। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थ नगरी की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाकर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तैयार की गई योजना पर कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नई यातायात व्यवस्था को शुक्रवार से लागू कर दिया है। जिसके तहत शहर में अनधिकृत रूप से संचालित हो रहे ई-रिक्शा का पंजीकरण करने के लिए दारुक पार्किंग में पांच दिवसीय शिविर लगाया गया। इस शिविर में नगर निगम और यातायात पुलिस ने मिलकर ई-रिक्शा का रजिट्रेशन किया।
नगर निगम के टीसी लाखन सिंह और राधेश्याम के साथ ही ट्रैफिक पुलिस के चांद खान ने शुक्रवार की शाम पांच बजे तक 80 से अधिक ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन के लिए विवरण एकत्रित किए। शीघ्र ही वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार ने बताया कि वृंदावन में लगने वाले जाम का मुख्य कारण बड़ी संख्या में ई-रिक्शा का संचालन, अनाधिकृत रूप से परमिट शर्तों के विरुद्ध अन्य क्षेत्रों के परमिट धारक ऑटो, टेंपो का वृंदावन की सीमा में संचालित होना है। इन वाहनों को नियंत्रित करने और सुचारु रूप से यातायात संचालन के लिए कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।
एआरटीओ प्रवर्तन मनोज वर्मा ने बताया कि ई-रिक्शा के संचालन के लिए शहर को 8 जोन में विभाजित किया गया है। जहां निर्धारित संख्या में ही ई-रिक्शा चलेंगे। इसके सफल संचालन के लिए नगर निगम, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित जोन में ई-रिक्शा के संचालन के लिए एक क्रम संख्या आवंटित की जाएगी। जिससे आवंटित क्रम पर वाहन का समस्त विवरण पुलिस विभाग के पास होगा।
ई-रिक्शा के संचालन के लिए बनी योजना
- छटीकरा से नंदनवन तक।
- प्रेम मंदिर तिराहा से हरी निकुंज चौराहा।
- प्रेम मंदिर तिराहा से कालीदह मंदिर।
- सौ शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय से चैतन्य बिहार पापड़ी चौराहा।
- सौ शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय से केशीघाट।
- अटल्ला चुंगी चौराहा से रमणरेती पुलिस चौकी तक।
- बांकेबिहारी निकास मार्ग से चीर घाट।
- अटल्ला चुंगी चौराहा से रंगजी मंदिर।
नगर निगम और पुलिस ने वृंदावन में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्त हुए नगर निगम प्रशासन और पुलिस ने वृंदावन के प्रेम मंदिर से विद्यापीठ चौराहा तक के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराकर ४० हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देश पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता और सीओ सदर प्रवीण मलिक ने कार्रवाई की। नगर निगम की टीम और पुलिस ने ठेले, खोमचे वालों के अलावा अन्य दुकानदारों ने अवैध कब्जा हटवाया। यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। निगम ने अब इस मार्ग को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

छटीकरा से विद्यापीठ चौराहा तक अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को हटाकर संपूर्ण मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रेम मंदिर से विद्यापीठ चौराहा तक हो रहे अवैध अस्थायी एवं स्थायी कब्जों को मुक्त कराते हुए अतिक्रमण करने वालों से टीम ने 40 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। क्षेत्रीय अधिकारी सदर, प्रधान लिपिक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य लिपिक, सुपरवाइजर निर्माण विभाग, नगर निगम प्रवर्तन दल व पुलिस टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें