फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नगर आयुक्त ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
रैन बसेरा का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अनुनय झा।
विज्ञापन
मथुरा। ठिठुरन भरी ठंड से असहाय, निर्बल और गरीब तबके के लोगों को राहत प्रदान करने के लिए नगर निगम के बनाए गए रैन बसेरों का नगर आयुक्त अनुनय झा ने निरीक्षण किया। शहर के भूतेश्वर चौराहा रैन बसेरा पर कर्मचारी के न मिलने पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने भूतेश्वर तिराहा, भूतेश्वर स्टेशन के सामने, गोवर्धन चौराहा/ रेलवे जंक्शन पर बने रैन बसेरों का रात में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में भूतेश्वर स्टेशन के सामने स्थायी रैन बसेरा में लाइट सही नहीं पाई गई, बाथरूम में गंदगी देख नगर आयुक्त नाराज हुए।
उन्होंने वहीं रुककर सफाई कर्मी को बुलाकर टॉयलेट साफ करवाया। भूतेश्वर स्थायी रैन बसेरा पर तैनात कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिला, जिसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि गरीबों और बेसहारों के लिए मथुरा और वृंदावन में रैन बसेरा बनाए गए है, जहां साफ-सुथरे उनके रात प्रवास के लिए रजाई, गद्दे, फर्श आदि की व्यवस्था के साथ टॉयलेट, पेयजल, चाय का इंतजाम किया गया है। शहर के प्रमुख स्थानों पर गैस के हीटर निगम ने लगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें