फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ऋण देने में प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा मथुरा-वृंदावन नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वनिधि योजना के तहत डेढ़ माह के संकल्प से सिद्धि अभियान में मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने रिकॉर्ड तोड़ कार्य करते हुए प्रदेश के 75 जिलों में आठवां स्थान प्राप्त किया है, वहीं ऋण देने में नगर निगम को दूसरा स्थान हासिल हुआ। प्रथम स्थान पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नगर निगम रहा। जबकि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर का नगर निगम इस योजना में 15वें स्थान पर आया है।
विज्ञापन

डीएम नवनीत सिंह चहल ने नगर आयुक्त को नियत समय से पूर्व इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू कराकर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने के इसी तरह के ठोस प्रयास वर्तमान परिवेश में बहुत ही आवश्यक है। 1 जुलाई से 11 अगस्त तक स्वनिधि योजना के तहत मथुरा-वृंदावन नगर निगम को 1308 रेहड़ी, पटरी, ढकेल और फुटपाथ पर सामान बेचने वाले मोची आदि को 10 हजार रुपये का ऋण देना था।
नगर आयुक्त अनुनय झा के अनुसार 11 अगस्त तक नगर निगम ने करीब 105 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करते हुए 1373 लोगों को ऋण विभिन्न बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराए हैं। बचे चार दिन में करीब 200 और गरीब तबके के लोगों को ऋण दिए जाने की उन्होंने उम्मीद जताई है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम, परियोजना अधिकारी रमेश कौशिक के अलावा नगर निकाय प्रभारी डिप्टी कलक्टर सुरेंद्र यादव सहित सभी अधिशासी अधिकारियों की भूमिका भी सराहनीय रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें