फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: रंगदारी न देने पर महुवन टोल पर की तोड़फोड़, कैश लूटा

विज्ञापन
मथुरा। महुअन टोल पर की गई तोड़फोड़ के बाद बिखरे पड़े कांच के टुकड़े। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। एनएचएआई के महुवन टोल पर बृहस्पतिवार को रंगदारी न देने पर तोड़फोड़, मारपीट व कैश लूट लिया गया। आरोप है कि माफिया ट्रकों को बिना टोल दिए गुजारना चाहते हैं, विरोध किया तो गुंडों ने तांडव मचाया। टोल पर मौजूद कर्मचारियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

आरोप है कि माफिया सत्तादल के एक नेता के लिए हर माह एक लाख रुपये की रगंदारी भी मांग रहे हैं। दबाव में आकर पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है। एक अगस्त से ही नई कंपनी को टोल का ठेका मिला है। हालांकि आरोप है कि मारपीट करने वाला एक युवक शाम को अकेला टोल की तरफ गया था, उसके साथ टोलकर्मियों ने भी मारपीट कर पैर तोड़ दिया।
रनवे इफ्राटेक प्रालि के उदरवीर सिंह की तरफ से तहरीर थानाध्यक्ष फरह को दी है। आरोप लगाया कि आसपास के गांवों के दबंग युवकों ने मारपीट की और कैश भी लूट लिया। यह घटना दोपहर पौने बारह बजे की है। बूथ नंबर चार व पांच पर तोड़फोड़ की गई। विरोध पर कर्मचारियों को मारा पीटा गया और काउंटर में रखा कैश भी लूट लिया। साथ ही टोल पर काफी नुकसान भी हुआ है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि टोल पर कुछ कर्मचारियों के साथ केवल मारपीट हुई है। मारपीट करने वालों के खिलाफ जांच कर जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें