फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: श्रद्धा के साथ मनाई गई महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। धार्मिक नगरी में महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुर जी की सेवा अंदर ही अंदर हो रही है और इसी को देखते हुए महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की जयंती को मंदिर के कार्यालय में बहुत ही सूक्ष्म रूप में मनाया गया। महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के चित्र पर मंदिर के अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक ने माल्यार्पण किया। मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज व कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज ने वीडियो कॉलिंग के जरिए मंदिर के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मार्ग पर चलने की बात कहीं। इस मौके पर बनवारीलाल, बलदेव भंडारी, अजय भट्ट, ब्रजेश चतुर्वेदी सत्यनारायण रोकड़िया, मुखिया सुधीर कुमार, त्रिलोकी नाथ झापटिया, जीतू, गुड्डू, बाबा आदि उपस्थित थे।
छत्ता बाजार में भी मनाई गई जयंती
छत्ता बाजार स्थित प्राचीन श्रीगोवर्धन नाथ मंदिर में शुक्रवार को महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के चित्रपट पर सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, मंदिर सेवायत महंत लोकेंद्र नाथ कौशिक ने माल्यार्पण किया गया। नारायण प्रसाद शर्मा ने विचार रखे। राहुल शर्मा, वैभव कौशिक, भागवताचार्य मुकुंद लाल चतुर्वेदी व रसिक बिहारी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें