टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर गैस एजेंसी से लूटे गए सिलिंडर एवं उनको ले जाने में प्रयुक्त गाड़ी को बरामद किया है।
विज्ञापन
ज्ञात रहे थाना क्षेत्र के गांव झंडा-लोहई मार्ग स्थित भगवान देवी गैस एजेंसी पर तैनात कर्मचारियों को बंधक बनाकर गैस सिलिंडर लूट लिए थे। वांछित आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए चार सिलिंडरों के अलावा घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की गई।
अनूप यादव निवासी नगला मौठा थाना हाथरस गेट जिला हाथरस को रिमांड पर लेकर लूट का माल बरामद कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शाहनजर अहमद का कहना है कि सुरीर क्षेत्र से गैस सिलिंडर लूट में चौकीदार मां-बेटे को बंधक बनाकर की गई लूट में वांछित चल रहे आरोपी को रिमांड पर लेकर माल बरामद किया है।