फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक से पकड़ी 60 लाख की शराब

विज्ञापन
मथुरा। मांट पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब के साथ आरोपी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर मांट पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान के दौरान नोएडा की तरफ से आ रहे एक ट्रक से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 1000 पेटी सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर मांट पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चेकिंग के दौरान मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह एवं आबकारी निरीक्षक गौरव मिश्रा ने जब एक ट्रक को रुकवाया तो उसमें हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 1000 पेटियां लदी थीं। उन्होंने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया।
उसने अपने नाम मोहम्मद इरफान निवासी गांव नौही सैफाबाद थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ बताया। यह शराब चंडीगढ़ से बिहार के लिए जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें