गिरिराजजी की पूजा करते न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी, नीरज तिवारी, अजीत सिंह, रिसीवर उमाकान्त चतु?
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तियों का तीन सदस्यीय दल धार्मिक यात्रा पर गोवर्धन पहुंचा। मानसी गंगा गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर में पंचामृत से गिरिराजजी का अभिषेक कर मनौती मांगी। इसके उपरांत मंदिर के अतिथि भवन का उद्घाटन किया।
शनिवार को प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी, नीरज तिवारी, अजीत सिंह गोवर्धन पहुंचे। गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर में दूध दही शहद रबड़ी आदि से सेवायत मनोज लंबरदार, संजय शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक कराया।
मंदिर रिसीवर उमाकांत चतुर्वेदी ने न्याय मूर्तियों को प्रसादी डलिया भेंट की तथा पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके उपरांत न्यायमूर्तियों ने संयुक्त रूप से मंदिर के अतिथि भवन का उद्घाटन किया। मनोज लंबरदार ने बताया कि उच्च न्यायालय के न्याय मूर्तियों ने मंदिर में गिरिराजजी की पूजा-अर्चना की है। इसके उपरांत अतिथि भवन का उद्घाटन किया है। ज्ञानबिहारी शर्मा, विष्णु भगवान, लक्ष्मीकांत मौज, देव लंबरदार, सुमित आदि मौजूद थे।