मथुरा। थाना राया और गोविंदनगर क्षेत्रों में हुई हत्याओं के मामले में न्यायालय के निर्देशों के बाद शनिवार को राज्य स्तरीय विशेष टीम ने दोनों घटनाओं के संबंध में छानबीन। टीम यह रिपोर्ट न्यायालय में पेश करेगी। इसके बाद ही इन दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई तय होगी।
राया थाना क्षेत्र के मथुरा मार्ग रेलवे स्टेशन के समीप मोहल्ला शिवपुरी में जुलाई 2018 में संदिग्ध परिस्थितियों में ललिता उर्फ ललतेश पत्नी नीरज की मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पति व परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इसे जांच में आत्महत्या दर्शाकर प्रकरण की फाइल को बंद कर दिया लेकिन प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन था।
मृतका के भाई ने दोबारा एसएसपी और फोरेंसिक टीम लखनऊ को दोबारा जांच कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर फॉरेंसिक टीम के साथ राया घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे स्टेट मेडिकल लीगल सेल के संयुक्त निदेशक डॉ. कीर्तिवर्धन सिंह ने मृतका की डेमो रिपोर्ट तैयार कराकर जांच की। इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजी जाएगी। टीम ने ऐसे ही एक हत्या के अन्य मामले की जांच गोविंद नगर थाना क्षेत्र में की और पुलिस से भी इस बारे में हुई कार्रवाई और विवेचना की जानकारी हासिल की। जांच दल में शामिल डॉ. कीर्तिवर्धन ने बताया मुंबई के सुशांत सिंह मर्डर केस को सुलझाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। वे न्यायालय के आदेश पर जांच करने आए हैं।
लखनऊ से आई टीम ने बनाया क्राइम सीन
थाना क्षेत्र के मथुरा मार्ग रेलवे स्टेशन के निकट मोहल्ला शिवपुरी में 2018 जुलाई माह में संदिग्ध हालात में महिला की मौत के मामले में लखनऊ और मथुरा से आई टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर क्राइम सीन तैयार किया।
मामले की जांच की। बताते चलें गत चार वर्ष पूर्व मोहल्ला शिवपुरी में महिला की संदिग्ध परस्थिति में मौत हो गई थी।घटना के संबंध में मृतका के भाई ने थाना राया में ससुरालीजनों पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पति व परिवार के अन्य लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के बाद वर्ष 2019 में पुलिस ने मामले को आत्महत्या बता कर फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
पुलिस द्वारा पेश रिपोर्ट पर संतुष्ट न होने पर इस मामले में अब स्टेट मेडिको लीगल स्पेशल टीम ने राया पहुंच कर मामले की नए सिरे से जांच की। दो घंटे चले क्राइम सीन रिक्रिएट करते हुए जांच की है। घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे स्टेट मेडिकल लीगल सेल के संयुक्त निदेशक डॉ. कीर्ति वर्धन सिंह नेमृतका की डेमो रिपोर्ट तैयार करा कर जांच की, इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा को भेज दी गई।