फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भारत के लोगों के लिए खलनायक जिन्ना-मुख्तार अब्बास नकवी

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में हुनर हाट के दौरान कलाकारों के साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कुंभ मेला स्थल पर आयोजित ब्रज रज उत्सव में भाग लेने आए केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मेला स्थल पर पहुंच गए। मेला स्थल पर उनका स्वागत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने किया। केंद्रीय मंत्री नकवी ने समूचे मेला स्थल का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत के लोगों के लिए जिन्ना खलनायक है।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर द्वारा जिन्ना पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए मुख्तार अब्बास ने कहा है कि मोहम्मद जिन्ना भारत के लोगों के लिए खलनायक था और रहेगा। देश की आजादी के साथ विभाजन का जख्म झेलने वाले कभी भी जिन्ना को महिमा मंडित नहीं कर सकते है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा व कुछ लोग ऐसी पाठशाला में पढ़े हैं, जो कम्युनल टिफिन में सेक्युलर छौंक लगाकर धर्मनिरपेक्ष राजनीति का सुरमा बनना चाहते हैं। ऐसे लोगों को जनता बखूबी समझती है। उन्होंने कहा कि वृंदावन में हुनरहाट का आयोजन सांसद हेमा मालिनी व उत्तरप्रदेश सरकार के विशेष आग्रह पर किया गया है। इससे हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें