गांव नगला गिरवर में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : MATHURA
सौंख (मथुरा)। चोरों ने बृहस्पतिवार की रात गांव नगला गिरवर में घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया।
थाना मगोर्रा के गांव नगला गिरवर निवासी राधाचरन पुत्र सोहन लाल के घर में घुस कर चोर जेवरात तथा नकदी चोरी कर ले गए। गर्मी के चलते सभी परिजन छत पर सो रहे थे। चोर मुख्य गेट से भाग गए। वे गेट को खुला छोड़ गए। राधाचरण की आंख खुली तो कमरे में आलमारी का सामान फैला देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोर 75 हजार रुपये की नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। विगत दिनों राधाचरन ने दो पुत्रियों की शादी की थी। कन्यादान में आई सात जोड़ी पायल भी चोर ले गए। राधाचरन ने थाना मगोर्रा में तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुशील योगी ने सीयूजी मोबाइल पूरे दिन बंद रखा।