फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी ट्रीटमेंट चैंबर प्लांट का प्रयोग करने वाला प्रदेश का पहला जनपद मथुरा : डॉ. गौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि प्रदेश का पहला जनपद मथुरा है, जहां सभी ग्राम पंचायतों के लिए स्वच्छ जल के लिए प्राइमरी ट्रीटमेंट चैंबर प्लांट योजना तैयार की गई है। इसके माध्यम से तालाब में जाने वाले प्रदूषित पानी को चैंबर द्वारा स्वच्छ कर तालाबों में डाला जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में शुरू हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्य बहुत ही अच्छा है, इससे सभी तालाबों का पानी स्वच्छ होगा। गाय, भैंस, बकरी, पशु के पीने एवं कृषि के लिए उपयोगी होगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्राइमरी ट्रीटमेंट चैंबर प्लांटों की देखभाल के लिए संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी में सौंपा गया है। उनका दायित्व है कि अपने कार्यों के गुणवत्ता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करें, जिससे तालाबों में स्वच्छ जल पहुंच सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मथुरा जनपद के सभी ब्लॉक पर लगभग 10-10 तालाबों का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें लगभग 107 तालाबों पर कार्य पूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही यह योजना जनपद के विभिन्न तालाबों में शुरू की जायेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें