फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अंतरराज्यीय चेन लुटेरा व सुनार किया गिरफ्तार, लूटी चार चेनें बरामदश

विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए अंतरराज्यीय चेन स्नेचर। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली और गोविंदनगर पुलिस अंतरराज्यीय शातिर चेन लुटेरे को गिरफ्तार किया है। लूटे माल को ठिकाने लगाने वाला सुनार भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, जबकि इनका एक साथी फरार है, जिसे पकड़ने को पुलिस की टीमें दबिशें दे रही हैं। इनके पास से चार सोने की चेनें, करीब 20 हजार की नकदी और बाइक बरामद हुई है। यह चेन शहर के डैंपियर नगर और शहर के गोविंदनगर से लूटी गई थीं।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने चेन स्नेचरों को पकड़ने के लिए गोविंदनगर और कोतवाली पुलिस की टीम को लगाया। बुधवार को पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार तो कर लिया, पर उसका साथी फरार हो गया। सुनार को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके कब्जे से चार सोने की चेनें बरामद की र्गइं। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चेन स्नेचर नीरज उर्फ नरेंद्र उर्फ भप्पाड़ी निवासी गांव राल, वृंदावन और सुनार मुकेश वर्मा निवासी महेंद्र नगर, सौंख रोड (थाना हाईवे) को गिरफ्तार किया है। साथी कालू उर्फ जयवीर निवासी टिकरी गुर्जर, थाना चांदहट, पलवल की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसएचओ गोविंदनगर एमपी चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर क्राइम अमित बैनीवाल, एसआई राकेश कुमार, एसआई सोनू सिंह, एसआई धीरज कुमार टीम में शामिल थे।
चेन स्नेचरों ने सुनार को 2.25 लाख रुपये में बेची थीं आठ चेनें
कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि चेन लूटने के बाद अंतरराज्यीय शातिर लुटेरे सुनार को 25 से लेकर 30 हजार रुपये में चेन बेच दिया करते थे। इन लुटेरों ने सुनार मुकेश वर्मा को करीब आठ चेनें बेची थीं। करीब सवा दो लाख रुपये की इन चेनों में से चार चेन सुनार ने गला दी थीं। चार चेन पुलिस ने बरामद कर ली हैं। तीन चेन कोतवाली और एक चेन गोविंदनगर क्षेत्र से लूटी गई थी। पकड़े गए चेन लुटेरे पर दिल्ली, आगरा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, मथुरा में 41 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें