फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मंदिर बनाना है तो मथुरा में कहीं और बनवा लो: प्रदीप माथुर

विज्ञापन
मथुरा। पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व विधायक प्रदीप माथुर।
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह प्रकरण के विवाद पर कांग्रेस के पूर्व विधानमंडल दल नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहले से ही भव्य मंदिर बना हुआ है। यदि मंदिर बनवाना है तो मथुरा में कहीं और बनवा लो।
विज्ञापन

रविवार को अपने आवास पर पत्रकाराें से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां का माहौल हम खराब नहीं होने देंगे, मस्जिद और मंदिर के नाम पर। यहां पर सभी बड़ी शांति और प्यार से रहते हैं। हिंदू भी रहते हैं मुसलमान भी रहते हैं। कोई भी नहीं चाहता मथुरा की शांति व्यवस्था खराब हो।
कहा कि केंद्रीय मंत्री और राज्य के मंत्री इस प्रकार का बयान देते हैं। इनका मथुरा की शांति व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि प्रदेश के मंत्री ने ३१ अक्तूबर तक यमुना जी को स्वच्छ कराने का वायदा किया था, लेकिन आज भी यमुना शुद्ध नहीं हो सकीं। इसके अलावा उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष एमएम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, पूर्व शहर अध्यक्ष बिहारी कांत तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें