फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ये कैसा सड़क सुरक्षा सप्ताह

विज्ञापन
बाइक पर पांच लोगों को बैठाकर जाता चालक। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। हर बार की तरह इस बार भी सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है लेकिन वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। बाइक और स्कूटी चलाने वाले नियमों को दरकिनार कर मानकों का धता बता रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग इन दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। ट्रैफिक पुलिस लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक कर रही है। हालांकि यह औपचारिकता भर निभाई जा रही है। आम नागरिकों पर न तो इसका बहुत ज्यादा असर पड़ रहा है न ही वह सड़क पर चलते वक्त ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी समझते हैं।
शुक्रवार को भी जब शहर की सड़कों पर देखा गया तो अधिकतर मार्गों पर लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते मिले। बाइक सवार भी बिना हेलमेट और तीन, चार और पांच सवारी जाते दिखे। चंद घंटों तक ट्रैफिक पुलिस की सख्ती दिखी। वाहन चेकिंग के नाम पर सिर्फ फोटो खींचने और चालान काटने के अलावा कुछ नहीं किया गया। पुलिस के सामने ही एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर फर्राटा भरते हुए निकल गए, वहीं बिना हेलमेट पहने पुलिसकर्मी भी नियमों की अनदेखी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें