फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डेंगू के कहर से लड़ने की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
मरीजों से भरा हुआ जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कई ब्लॉक के गांवों में डेंगू और वायरल बुखार से कई बच्चों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन में खलबली है। फरह के कोह, गोवर्धन के जचौंदा के बाद सुरीर में बुखार से हुई बच्चों की मौत से लोगों में दहशत है। वहीं सैकड़ों लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों भर्ती किए गए हैं। डीएम के आदेश के बाद जिला अस्पताल 20 बेड और वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में 30 बेड का मच्छर जनित रोगों के लिए वार्ड तैयार किए हैं। वहीं दस बेड का एक वार्ड और वृंदावन के संयुक्त जिला अस्पताल में तैयार किया जा रहा है। जचौंदा और कोह गांव से डेंगू के 13 मरीजों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं 25 मरीजों की हालत ज्यादा बिगड़ने पर वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भेजा गया।
सभी मरीजों के अस्पताल में डेंगू टेस्ट किए गए। इनमें 8 मरीज डेंगू के पाए गए। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसके जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार से लगातार जचौंदा और कोह गांव से मरीजों का आना जारी है। 25 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच के दौरान आठ मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें