फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डेंगू-मलेरिया फैलने की आंशका स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई कॉलोनियों में डेंगू और मलेरिया फैलने की आशंका स्वास्थ्य विभाग ने जताई है।
विज्ञापन

कहना है कि मथुरा-वृंदावन की अनेक कॉलोनियां गंदगी की चपेट में हैं। यहां नालियां चोक हैं। सड़कों पर पानी बह रहा है। गंदे पानी में लार्वा की मौजूदगी से डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारी फैलने का खतरा प्रबल है।
यह आशंका जताते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की आवश्यकता जताई है। पत्र में कहा है कि मथुरा शहर की मोतीकुंज, चंदनवन, राधापुरम, मोहन नगर, वृंदावन की राधा निवास, गौरा नगर कॉलोनी की स्थिति चिंताजनक है। इन क्षेत्रों में डेंगू फैलने की संभावना है। इन कॉलोनियों की नालियां चोक हैं। मच्छरों के लाखों लार्वा नालियों में है। सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मोतीकुंज-चंदनवन क्षेत्र में लंबे समय से नालियां चोक हैं। सफाई न होने के कारण नालियों से गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। नालियों में मच्छरों के लाखों लार्वा पनप रहे हैं। डेंगू-मलेरिया की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस स्थिति से कॉलोनी में रह रहे लोग गंदगी के कारण परेशान हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह एवं नगरीय मलेरिया अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने टीम सहित इस क्षेत्र में भ्रमण किया। नालियों में लाखों की संख्या में लार्वा मिले थे। बीमारी रोकने को कीटनाशक दवा डलवाई गई। लेकिन यह कोई विशेष कारगर साबित होता नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से इन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

वेक्टर जनित रोग
सामान्य वेक्टर-जनित रोगों में डेंगू बुखार, जापानी एन्सेफलाइटिस, मलेरिया, स्क्रब टाइफस और चित्तीदार बुखार शामिल हैं। डेंगू बुखार, जापानी इंसेफेलाइटिस, मलेरिया और जीका वायरस को फैलाने के लिए मच्छर जिम्मेदार होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें