फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आरसीए महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इनमें कन्हैया लाल अग्रवाल की स्मृति में वाद-विवाद प्रतियोगिता, रूप किशोर भरतिया एवं बीना भारतिया की स्मृति में एकल नृत्य प्रतियोगिता, दीनानाथ कसेरे की स्मृति में सुगम संगीत गायन प्रतियोगिता, पुरुषोत्तम दास एवं ब्रह्मा देवी की स्मृति में पोस्टर प्रतियोगिता, हरिश्चंद्र अग्रवाल की स्मृति में भाषण प्रतियोगिता, किशन लाल सराफ एवं शांति देवी अग्रवाल की स्मृति में अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता, बैजनाथ सराफ एवं शांति देवी की स्मृति में हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रीति जौहरी ने किया। पुरस्कृत छात्राओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता में दृष्टि बैकुंठी देवी कॉलेज आगरा प्रथम, गौरी दीक्षित आरसीए कॉलेज मथुरा द्वितीय, मोहिनी कुमारी आगरा कॉलेज आगरा तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार भावना शर्मा टीकाराम कॉलेज अलीगढ़ को मिला। ट्रॉफी आरसीए कॉलेज को मिली। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में सविता गंगवार बीएसए कॉलेज प्रथम, वंदना आगरा कॉलेज द्वितीय, तनु टीकाराम कॉलेज अलीगढ़ तृतीय स्थान पर रहीं। असमा आरसीए कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ट्रॉफी बीएसए कॉलेज को मिली।
विज्ञापन

अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में कृपा द्विवेदी बैकुंठी देवी कॉलेज आगरा प्रथम, कोमल वर्मा आरसीए कॉलेज द्वितीय, नमिता त्यागी आगरा कॉलेज तृतीय स्थान पर रहीं। सोनल चौधरी बीएसए कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ट्रॉफी आरसीए कॉलेज को मिली। भाषण प्रतियोगिता में सौरम्या सिंह बैकुंठी देवी आगरा प्रथम, चंचल चौधरी आरसीए कॉलेज द्वितीय, कुमारी माया टीकाराम कॉलेज अलीगढ़ तृतीय और सांत्वना पुरस्कार मिताली गुप्ता आरसीए कॉलेज को मिला। ट्राफी आरसीए कॉलेज को मिली। पोस्टर प्रतियोगिता में ललिता वर्मा आरसीए कॉलेज प्रथम, निशा बीएसए कॉलेज द्वितीय, रचना टीकाराम कॉलेज अलीगढ़ तृतीय व सांत्वना पुरस्कार दीक्षा बैकुंठी देवी आगरा को मिला। ट्रॉफी आरसीए कॉलेज को मिली।
विज्ञापन

सुगम संगीत गायन में गौरी दीक्षित आरसीए कॉलेज प्रथम, गरिमा सिंह आगरा कॉलेज द्वितीय, शारदा बैकुंठी देवी कॉलेज आगरा तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार ज्योति कौशिक को मिला। ट्रॉफी आरसीए कॉलेज को मिली। नृत्य प्रतियोगिता में राधा माहौर आरसीए कॉलेज प्रथम, गौरी दीक्षित आरसीए कॉलेज द्वितीय एवं शिवा दीक्षित बैकुंठी देवी कॉलेज अलीगढ़ तृतीय स्थान पर रहीं। गौरी फौजदार केआर गर्ल्स एवं तान्या सिकरवार बैकुंठी देवी को सांत्वना पुरस्कार मिला। ट्राफी आरसीए कॉलेज को मिली। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में कल्पना सारस्वत, डॉ. अशोक जौहरी, बांके बिहारी, पायल गोस्वामी, दीप्ति, नीतू राजपूत, उषा पांडेय आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें