फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: धूमधाम के साथ विदा हुए गणपति बप्पा मोरिया

विज्ञापन
गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन करने पहुंची सिंधी समाज की महिलाएं। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। अनंत चतुर्दशी के साथ गणपति बप्पा की भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली में विदाई हो गई। अगले बरस फिर जल्दी आने की कामना करते हुए भक्तों ने बप्पा का विदा किया। इस दौरान विदाई का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। बैंडबाजों के साथ लोग झूमते गाते हुए गणपति को विदा करने गए।
विज्ञापन

रविवार को चंदा ग्रीन्स वेलफेयर सोसाइटी ट्रांसपोर्ट नगर के अपार्टमेंट वासियों ने गणेश जी को धूमधाम के साथ विदा किया। नरेंद्र दीक्षित, रिंकी दीक्षित, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अंजली मिश्रा, ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, मुन्नी लाल शर्मा शामिल हुए। सिंधी वेलफेयर फाउंडेशन मिशन स्माइल के पदाधिकारियों ने घरों से बप्पा को विदा किया। विसर्जन से पूर्व 56 भोग लगाया।
गीता नाथानी अध्यक्ष, अनीता चावला एडवोकेट महासचिव, इंदिरा गंगवानी, ज्योति भाटिया, हेमा गंगवानी, नितांश चावला, दीक्षा घावरी, रूही गंगवानी, भाविका गंगवानी, सजल गंगवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वृंदावन में चंद्र आनंद निकुंज बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में तृतीय गणेश पूजा आनंद उत्सव का विसर्जन शोभायात्रा के साथ धूमधाम के साथ हुआ। भगवान गणेश जी स्वर्ण रजत के भव्य गज सिंहासन पर विराजमान हुए। यह वही सिंहासन है जिस पर जन जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज आनंद उत्सव में विराजमान होते हैं। ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज के सेवाधिकारी आचार्य बृजेंद्र किशोर गोस्वामी ने बताया कि गेट न. 3 के निकट भागवत नंद भवन में तृतीय आनंद उत्सव गणेश महोत्सव का आयोजन हुआ। आचार्य ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी, आचार्य सुरेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र गोस्वामी, लक्ष्मी गौतम, भाजपा की जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, आचार्य यशवर्धन गोस्वामी एवं आचार्य ऐश्वर्य वर्धन गोस्वामी, पंडित चंद्रनारायन शर्मा थे।
श्रीराधा कांत मंदिर में श्री गणेश महोत्सव का महा आरती के साथ समापन हुआ। आचार्य पंडित श्री विष्णु कांत शास्त्री एवं 21 विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में अनुष्ठान हुआ। महाआरती में महावीर प्रसाद मानसिक का, बैरागी बाबा आश्रम के महंत श्री हरि बोल बाबा एवं सुबोध आनंद महाराज ने आरती के पश्चात 111 किलो लड्डुओं का भगवान गणेश जी को प्रसाद अर्पित किया। आचार्य पंडित मृदुल कांत शास्त्री, कुसुम बाई, गजेंद्र चतुर्वेदी, राधेलाल गुप्ता, पवन चौधरी, मोहन सोनी, कैलाश पाठक, पवित्र कृष्ण, मनोज गोस्वामी, सीताराम शास्त्री आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें