फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शांतिपूर्ण तरीके से हुई जुमे की नमाज

विज्ञापन
जुमे की नमाज के दौरान तैनात पीएसी।
विज्ञापन
मथुरा। ईदगाह और जामा मस्जिद के अलावा शहर की मिश्रित आबादी में सुबह से पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर यह चौकसी चप्पे-चप्पे पर दिखी। दोपहर तीन बजे कड़ी सुरक्षा में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जुमे की नमाज को लेकर सुबह से पुलिस और पीएसी के जवानों को अलग-अलग संवेदनशील प्वाइंटों पर मुस्तैद कर दिया गया। मिश्रित आबादी में भी पुलिस और पीएसी के जवानों का कड़ा पहरा दिखा। ईदगाह के आसपास थाना गोविंदनगर के एसएचओ संजय कुमार पांडेय मोर्चा संभाले हुए थे तो चौक बाजार जामा मस्जिद पर शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह पूरी तरह मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे और सीओ सिटी अभिषेक तिवारी मिश्रित आबादी में भ्रमणशील होकर पूरी निगाह बनाए रहे। खुफिया विभाग भी पूरी तरह से नजरें गढ़ाते हुए एसएसपी अभिषेक यादव को पल-पल की जानकारी देता रहा। दोपहर को नमाज शांतिपूर्ण होने के बाद पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली।
ईदगाह में ३९८ नमाजियों ने अदा की नमाज
ईदगाह में जुमे की नमाज ३९८ नमाजियों ने अदा की। पिछले शुक्रवार को करीब ४२३ नमाजियों ने नमाज अदा की थी।
- मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें