राया (मथुरा)। मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर शनिवार की सुबह गांव गौसना के निकट चलती कार में आग लग गई। आग लगती देख चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर जमुनापार थाने की पुलिस पहुंच गई।
कार अलीगढ़ की तरफ से मथुरा जा रही थी। गांव गौसना के निकट कार में धुआं उठता देख चालक ने कार को साइड में खड़ी कर अपनी जान बचाई। गाड़ी में लगी आग देखकर सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी रुक गए। पुलिस ने दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया और दमकल को सूचित कर आग बुझाने का प्रयास किया।