मथुरा। भले ही कृषि बिल का विरोध किया जा रहा हो लेकिन सरकार किसानों को अब की दफा पूरी तरह से ऑनलाइन ही गेहूं की खरीद-फरोख्त कराने का मन बना चुकी है। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग के अलावा सहकारिता विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। लगभग 20 मार्च के बाद से ही वेबसाइट पर किसानों का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिया गया है।
खेतों में गेहूं पककर तैयार है। किसान अब इसे बाजार में ले जाने की तैयारी कर रहा है लेकिन इस दफा सरकार द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट पर किसानों का रजिस्ट्रेशन का काम प्रारंभ कर दिया गया है। किसानों द्वारा इस वेबसाइट पर अपनी खेत, फसल आदि के संबंध में जानकारी दी जाएगी। जिसके अनुसार उसे सरकारी रेट मिल जाएगा। किसान इस फसल के लिए फिर 80 क्रय केंद्रों पर जाएगा और अपना गेहूं बेचेगा। यहां पर किसान अपना गेहूं लेकर आएगा। गेहूं देने के कुछ समय बाद ही किसान को खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। सहकारिता विभाग एवं खाद्य विभाग इस पूरे सिस्टम पर काम कर रहा है। एआर सहकारिता रविंद्र कुमार ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा कुल 75 तथा चार खाद्य विभाग द्वारा गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसान द्वारा इन क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेचा जाएगा।