जानकारी देते रालोद अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया व जिलाध्यक्ष बाबूला
- फोटो : MATHURA
मथुरा। रालोद अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया ने कहा कि हर वर्ग को रालोद से जोड़ा जाएगा। इसके लिए न्याय यात्रा निकाली गई है। यात्रा के माध्यम से अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय दिलाने के साथ ही उनकी सुरक्षा भी रालोद ही करेगा।
शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रशांत ने बताया कि पीड़ित अनुसूचित परिवारों से मिले हैं। उन्हें हर हाल में न्याय दिलवाया जाएगा। चाहे इसके लिए रालोद को लड़ाई लड़नी पड़े। रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। मांगपत्र में हाथरस की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद अभी परिवार को किसी भी तरह की सरकारी मदद नहीं मिली है।
दो अप्रैल भारत बंद के वक्त दलित समाज के बेगुनाह युवाओं के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस हों। संविदा पर कार्य कर रहे सभी सफाई कर्मचारियों को तत्काल पक्की सरकारी नौकरी के साथ सामान वेतन के अंतर्गत लाया जाए। कानून के बावजूद यूपी में सीवर की सफाई के लिए सफाईकर्मियों को सीवर में उतरना पड़ता है, जिसके लिए सरकार तत्काल अमानवीय कार्य को संरक्षण देना बंद करें। कोरोना में सरकार की विफलता के वजह से लाखों लोगों की मौत हुई है, उन सभी मृत परिवार को चार लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, चौधरी जगपाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, योगेश नौहवार, युवा जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी, राजपाल भरंगर, रामवीर भरंगर, सुरेश भगत मौजूद थे।