फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ऊर्जा मंत्री ने भरतिया में २२० उपकेंद्र का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जैंत के गांव भरतिया में 92.40 करोड़ की लागत से बने 220 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र का ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मथुरा जनपद में 12 ट्रांसमिशन उपकेंद्र हैं। इनमें 6 उपकेंद्र योगी सरकार में बने हैं। ब्रज अगले 25 सालों के लिए ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में 2016-17 की 16348 मेगावट ट्रांसमिशन क्षमता से रिकॉर्ड 9000 मेगावाट बढ़कर अब प्रदेश की ट्रांसमिशन क्षमता 28,000 मेगावाट हो गई है। केवल भाजपा सरकार में यूपी के ७५ जिलों को पर्याप्त बिजली दी गई, जबकि पिछली सरकारों में यह बिजली केवल चुनिंदा चार या पांच जिलों में दी जाती थी।
भाजपा सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। प्रदेश की जनता को अपना मानकर पूरी मेहनत से लाभ दिया। इस मौके पर विधायक कारिंदा सिंह, एसई शहरी एपी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें