हालांकि गनीमत रही कि वह घायल नहीं हुआ। मौके से उठकर भाग गया। रेलवे अधिकारी और आरपीएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है। वहीं गिर्राज सिंह निवासी उमराया, छाता अपनी ट्रेन के इंतजार में खड़े हुए थे उनको हल्की चोट आई है।
हादसे के बाद मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। मालवा सुपरफास्ट, अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस समेत कई गाड़ियों को दिल्ली की ओर ही रोक दिया गया है। अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। स्टेशन डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव, आरपीएफ प्रभारी अवधेश कुमार गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चालक ने ट्रेन के ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे ट्रेन पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म दो पर चढ़ गई। ट्रेन ने प्लेटफॉर्म तोड़ दिया। घटना की वजह की जांच की जा रही है। इसके साथ ही ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने का कार्य चल रहा है।