इस पर एंटी करप्शन सेल ने सिपाही को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। मंगलवार को टीम बलदेव पहुंची। शिकायतकर्ता विशंभर को बुलाया और उससे सिपाही को फोन कराया गया। सिपाही संतोष रिश्वत के दस हजार रुपये लेने पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पहुंचा तो विशंभर ने उसे रसायन लगे नोट पकड़ा दिए।
सिपाही ने रकम को जेब में रख लिया। इसी दौरान इशारा मिलते ही टीम ने सिपाही को रंगे हाथों दबोच लिया। उससे दस हजार रुपये की रकम भी बरामद कर ली गई। इसके बाद टीम उसे महावन थाने लेकर पहुंची और वहां लंबी पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ेंः- माफिया का अड्डा बनता जा रहा कासगंज: पैसा, नाम और अय्याशी की चाहत में युवा बन रहे देश और समाज के दुश्मन