फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भारी बारिश की संभावना को देख कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जारी आदेशों के तहत नगर आयुक्त अनुनय झा ने नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को जल निकासी से निपटने के लिए मुस्तैद कर दिया है। फिलहाल कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को नगर निगम कंट्रोल रूम के साथ-साथ जलकल विभाग और ड्रेनेज एवं सीवरेज इकाई जल निगम के सभी पंपिंग स्टेशनों का सघनता से निरीक्षण कर वहां समुचित व्यवस्था कराने के कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्विक एक्शन टीमें बनाई गई है।
इसके साथ-साथ नगर निगम कंट्रोल रूम 0565-2503632 को निरंतर क्रियाशील रखा गया है, जिसमें 24 घंटे अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आपात स्थिति के लिए जेसीबी मशीन, अतिक्रमण दस्ता, टेंपो टिप्पर ट्रैक्टर और मैनुअल लेबर कंट्रोल रूम में मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें