फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भक्त कर सकेंगे अपने आराध्य के आठ झांकी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में अब भक्त आठों झांकी के दर्शन कर सकेंगे। यह व्यवस्था सोमवार से बदलेगी।
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि कोराना वायरस की वजह से मंदिर के दर्शन में परिवर्तन किया जाता रहा, लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का लॉकडाउन नहीं है और इसी को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर प्रशासन ने मंदिर के गोस्वामी जी को निवेदन किया कि क्यों न अब पुरानी व्यवस्था को लागू करते हुए ठाकुरजी के आठों झांकी के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए जाएं। इसके बाद ही आठों झांकी के दर्शन खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

23 अगस्त से चार झांकी सुबह मंगला शृंगार, ग्वाल और राजभोग व चार झांकी शाम को होंगी, जिसमें उत्थापन, भोग, संध्या आरती और शयन है। इन सभी व्यवस्थाओं के साथ मुख्य द्वार से सभी दर्शनार्थी का प्रवेश रहेगा और निकास के लिए दो गेटों की व्यवस्था की गई है। दर्शनार्थी बगैर मास्क के प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। सोमवार को भोग संध्या आरती में फिरोजी जरी हिंडोला के साथ हिंडोला विजय मनोरथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें