शनिदेव की पूजा करते हुए श्रद्धालु।
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। कोकिलावन धाम में स्थित शनिदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने शनिदेव की पूजा की और बिहारी जी के दर्शन कर मनौती मांगी। उधर, मंदिर श्रीमहंत प्रेमदास महाराज ने शनिदेव महाराज का तेलाभिषेक कर विश्व शांत की कामना की। पूरे दिन परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।
शनिदेव धाम कोकिलावन में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर महंत प्रेमदास महाराज ने शनिदेव महाराज का अभिषेक किया और विश्व शांति की कमाना करते हुए सभी के लिए आशीष मांगा। उन्होंने कहा कि शनि पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दौरान बिहारी जी मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। लोग शनि महाराज का अभिषेक कर बिहारी जी महाराज के दर्शनों के पहुंचते रहे। भारी भीड़ के बीच लोग गगनभेदी जय शनिदेव के जयघोष लगाते रहे।