फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भक्तों ने लगाई गिरिराज जी की परिक्रमा

विज्ञापन
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गिरिराज जी की परिक्रमा करते श्रद्धालु। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। भक्त हरि नाम संकीर्तन करते हुए परिक्रमा लगा रहे थे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं पर बारिश का कोई असर दिखाई नहीं दिया। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर और कुसुम सरोवर जगमगा रहे हैं। एक ओर जहां भक्त गिरिराज प्रभु की परिक्रमा कर रहे है। वहीं दूसरी ओर सावन मास की पूर्व संध्या पर मंदिर मठ आश्रम रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे थे। भगवान फलों से सजाए गए झूले में झूलते हुए भक्तों को दर्शन दे रहे थे।
गिरिराज मंदिर में जुगल जोड़ी को सेवायत द्वारा झूला झुलाया जा रहा है। भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर परिवार के लिए मंगल कामना कर रहे हैं। राधा गोविंद देव मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, राधा रमण मंदिर, श्रीराधा गोपीनाथ मंदिरों में ठाकुरजी के झूला महोत्सव का आयोजन किया गया है। दूसरी ओर शनि मंदिर पर शनिवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने नारद कुंड में स्नान किया। शनिदेव की पूजा अर्चना कर घर परिवार में खुशहाली की मनौती मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें