फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों ने किए सफेद घटा के दर्शन

विज्ञापन
सफेद घटा के बीच विराजमान राजाधिराज। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर में शनिवार को सफेद घटा का आयोजन किया गया। मंदिर के जगमोहन से लेकर प्रांगण सब सफेद नजर आया।
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज द्वारा किया जाता है और उसका सफल निर्देशन मंदिर के गोस्वामी कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार द्वारा किया जाता। शनिवार को चौदश के दिन सफेद घटा का आयोजन मंदिर के जगमोहन में हुआ।
विज्ञापन

मंदिर के जगमोहन को सफेद कपड़े से सजाया गया। झालर व रंग बिरंगी लाइट व बहुत ही आकर्षक सजावट की गई। जिसे देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने बताया कि सफेद घटा के साथ घटाओं के सभी कार्यक्रम संपन्न हो गए। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को ठाकुरजी का हिंडोला विजय का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें