फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली और देवभूमि उत्तराखंड को मथुरा डिपो की बसें दौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। देश की राजधानी दिल्ली और देवभूमि उत्तराखंड के लिए बृहस्पतिवार से बस सेवा शुरू कर दी गई। दिल्ली के लिए सात बसें दौड़ाई गईं तो उत्तराखंड के लिए दो बसें भेजी गईं। करीब दो महीने बाद इन बसों के दौड़ने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते देश की राजधानी समेत दूसरे राज्यों के लिए बसों के पहिए थम गए थे। बसों के पहिए थमने से मथुरा डिपो को लाखों रुपये का नुकसान सहना पड़ा। करीब दो महीने से बंद बस सेवा को बृहस्पतिवार को शुरू कर दी गई। फिलहाल दिल्ली और उत्तराखंड के हरिद्वार और टनकपुर के लिए बसें भेजी गईं। उधर, ट्रेन भी न चलने से लोग काफी परेशान रहे। मथुरा डिपो के एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के लिए सुबह से शाम तक सात बजें दौड़ाई गई हैं। सवारी के हिसाब से बसों की संख्या दिल्ली रूट पर बढ़ा दी जाएगी। इसके अलावा हरिद्वार और टनकपुर के लिए दो बसें भेजी गई हैं। इस रूट पर केवल एक ही बस बढ़ाए जाने की गुंजाइश है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए आदेश मिलते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें