फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मथुरा जेल में बंद पीएफआई सदस्य सिद्दीक कप्पन को इलाज के लिए भेजा गया दिल्ली एम्स

Fri, 30 Apr 2021 08:18 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने हाथरस कांड के बाद हिंसा की साजिश रचने के आरोप में सिद्दीक कप्पन समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी मथुरा जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
सिद्दीक कप्पन को ले जाती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मथुरा जेल में बंद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य सिद्दीक कप्पन को इलाज के लिए शुक्रवार की सुबह दिल्ली एम्स भेजा गया। मथुरा जेल में बंद कप्पन कोरोना संक्रमित होने के बाद जेल के बाथरूम में गिर गया था।
विज्ञापन


पीएफआई सदस्य सिद्दीक कप्पन को अपने साथी मसूद अहमद, मोहम्मद आलम और अतीकुर्रहमान के साथ 5 अक्तूबर 2020 को हाथरस जाते वक्त थाना मांट पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया था। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में कुछ दिन पूर्व एसटीएफ ने चार्जशीट दाखिल की है। 

21 अप्रैल को जेल में बाथरूम जाते समय कप्पन गिर गया था। इससे उसके सिर में चोट लगी थी। जेल चिकित्सकों ने जब उसकी जांच की तो वह कोविड-19 संक्रमित पाया गया। जेल से उसे उपचार के लिए केएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कोविड निगेटिव के बाद मंगलवार को उसे जेल वापस लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने अधिवक्ता विल्स मैथ्यू के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में कप्पन को दिल्ली स्थित एम्स और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मांग स्वीकार करते हुए बेहतर इलाज को दिल्ली ले जाने के आदेश दिए। 

मथुरा जेल अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने जेल में बंद सिद्दीक कप्पन को दिल्ली भेजने के निर्देश दिए। साथ ही एम्स के डायरेक्टर को इलाज के लिए कहा गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में सिद्दीक कप्पन को एंबुलेंस से एम्स भेज दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें