फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राजस्व निरीक्षक की जांच में टिनशेड में चल रहा डिग्री कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। सिद्धि विनायक महाविद्यालय प्रबंधन पर एक अधिवक्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में राजस्व निरीक्षक गोवर्धन ने अनियमितताओं की पुष्टि की है। जांच आख्या राजस्व निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गोवर्धन-मथुरा मार्ग पर संचालित सिद्धि विनायक महाविद्यालय प्रबंधन पर मानकों को ताक पर रख विद्यालय संचालन करने की शिकायत अधिवक्ता दीप चंद्र यादव निवासी अड़ींग ने ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर की थी।
दीप चंद ने शिकायत में कहा कि सिद्धि विनायक महाविद्यालय प्रबंधन मानकों को ताक पर रख टिनशेड में कक्षाएं चला रहा है। योग्य शिक्षक भी नहीं हैं। इसकी जांच राजस्व निरीक्षक गोवर्धन द्वारा की गई। उन्होंने जांच रिपोर्ट में सिद्धि विनायक महाविद्यालय की दो बिल्डिंगों में 34 कमरों का जिक्र करते हुए प्रथम तल पर 13 कमरे टिनशेड युक्त होना पाया गया, जो सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक की जांच में ये भी स्पष्ट किया कि महाविद्यालय में निरीक्षण के दौरान 16 अध्यापक/स्टाफ उपस्थित मिले। 16 सदस्य महाविद्यालय आगरा से अनुमोदित अध्यापक/स्टाफ की सूची से मैच मिलान नहीं करते। जैसे कई बिंदुओं पर जांच आख्या उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई है।
सिद्धि विनायक महाविद्यालय में अनियमितताओं की शिकायत आई थी। राजस्व निरीक्षक से जांच कराई गई। जांच में अनियमितता पाई गईं हैं। जांच आख्या एसडीएम को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन

- मनोज कुमार वार्ष्णेय तहसीलदार गोवर्धन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें