फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गोवर्धन ड्रेन में पानी में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। पारासौली बाईपास मार्ग पर गोवर्धन ड्रेन के पानी में एक अज्ञात युवक (30) का शव पानी में उतराता मिला। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। गुलाबी टीशर्ट, नीली जींस का पैंट व स्पोर्ट्स के जूते पहने है। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पारासौली बाईपास मार्ग स्थित गोवर्धन ड्रेन में एक युवक का शव पानी में उल्टा उतराता राहगीरों को दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष राज कमल सिंह ने बताया कि शव को कहीं से लाकर यहां फेंका गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें